क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। अक्सर विराट और अनुष्का एक-दूसरे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में, क्रिकेटर ने अपनी प्यारी पत्नी अनुष्का की एक फोटो साझा की है।
पहले ये जान लीजिए कि विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली के टस्कनी में एक इंटीमेट शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपने जीवन में बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था। अब कपल अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है।
2 सितंबर 2022 को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का एक ब्लैक टॉप में नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस का आधा चेहरा बालों से ढका हुआ है, लेकिन पीछे से आ रही सूरज की रोशनी में उनके चेहरे का ग्लो साफ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने ‘मेरी दुनिया’ लिखा है। दरअसल, उन्होंने कैप्शन में ‘माय’ लिखकर उसके आगे एक पृथ्वी और दिल का इमोजी ड्रॉप किया है।
विराट और अनुष्का साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दरअसल, 20 अगस्त 2022 को विराट और अनुष्का एड फोटोशूट के लिए मुंबई के एक स्टूडियो पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने बारिश के मौसम में स्कूटी राइड ली थी। दोनों ने कुछ समय सड़कों पर बिताया था। हालांकि, इस दौरान ने दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन फिर भी उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया था और उनके कई वीडियोज और फोटोज वायरल हुए थे।