पेट के कीड़े खत्म कर सकता है विजयसार का पाउडर, इन 4 समस्याओं का भी देसी इलाज है यह लकड़ी

पेट के कीड़े खत्म कर सकता है विजयसार का पाउडर, इन 4 समस्याओं का भी देसी इलाज है यह लकड़ी

विजयसार की लकड़ी परचून और राशन की दुकानों पर आसानी से मिलने वाली एक आम-सी चीज है लेकिन, इसके उपयोग कई बड़ी और गम्भीर स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किए जा सकते हैं। इस पेड़ को अंग्रेजी में इंडियन किनो ट्री ( Indian Kino tree) और Fabaceae (फैबेसी) कहा जाता है। आयुर्वेदिक उपाय हों या दादी-नानी के नुस्खे, विजयसार की लकड़ी का प्रयोग कई तरह से किए जाते हैं। विजयसार की छाल और इसकी पत्तियों का इस्तेमाल इन नुस्खों में किया जाता है। यहां पढ़ें विजयसार के स्वास्थ्य लाभ और साथ ही जानें किन बीमारियों में हैं ये गुणकारी।

स्किन की ये समस्याएं हो सकती हैं कम: त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पाने के लिए भी विजयसार की पत्तियों और छाल का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोरायसिस, खुजली, रैशेज और एक्जिमा जैसी स्किन प्रॉब्लम्स के घरेलू इलाज के तौर पर विजयसार की पत्तियों को पीसकर उसका लेप प्रभावित जगह पर करें।

एनिमिया मरीजों के लिए लाभकारी: आयरन सहित विजयसार में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से नरिश करते हैं। आयरन (Iron) की प्रचुर मात्रा होने के कारण विजयसार का सेवन एनिमिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर को शक्ति देकर कमजोरी दूर करता है। इसकी पत्तियों को पानी के साथ उबालकर उसका काढ़ा बनाया जा सकता है।

पेट के कीड़े हो सकते हैं खत्म: विजयसार के पेड़ की छाल को पीसकर उसके पाउडर का सेवन पेड़ के कीड़ों के इलाज के घरेलू नुस्खों में प्रयोग किया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से पेट के कीड़े (Stomach Worms) कुछ दिनों में खत्म हो सकता है। हालांकि, बच्चों को होने वाली पेट के कीड़ों की समस्या में उन्हें यह खिलाने से पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।

घरेलू नुस्खे