तो क्या सच में एकता कपूर को चाहते थे करण जौहर? जानिए पूरा माजरा

तो क्या सच में एकता कपूर को चाहते थे करण जौहर? जानिए पूरा माजरा

फिल्म इंडस्ट्री में निर्माता और निर्देशक करण जौहर और एकता कपूर का दोनों की बहुत इज्जत हैं। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री से बड़ा नाम कमाया हैं। जहां करण जौहर ने कई मूवीज बनाई और निर्देशन किया है तो वहीं एकता कपूर ने कई टीवी धारावाहिकों को बनाया। उन्हें टीवी की क्वीन भी कहा जाता है। इन दोनों को अपने अपने क्षेत्र में महारथ हासिल है। एकता कपूर और करण जौहर दोनों ही स्टारकिड्स है और दोनों ही काफी लोकप्रिय हुए हैं।

वहीं दोनों में एक बात ये कॉमन है कि दोनों ही कुंवारे हैं। इसके अलावा दोनों बिना शादी के माता-पिता भी बन चुके हैं। उल्लेखनीय है कि करण जौहर 50 बरस के हो गए हैं। हालांकि वह इस उम्र में भी कुंवारे हैं वहीं 47 वर्ष की उम्र को पार कर चुकी एकता कपूर भी कुंवारी हैं, लेकिन इन दोनों ने कई बार एक दूजे संग शादी करने की इच्छा जताई है। करण जौहर ने तो एकता कपूर के लिए खुल्लम खुल्ला अपना प्यार जाहिर किया था।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एक वक्त करण और एकता रिश्ते में थे। दोनों कलाकारों को कई बार एक दूजे के साथ नजर आये। दोनों दुनिया के सामने इस बात को स्वीकार कर चुके है दोनों एक दूजे के बेहद अच्छे दोस्त है। इसके अलावा ऐसी खबरें भी सामने आई है कि दोनों रिश्ते में भी रहे हैं। एकता और करण ने एक दूजे को डेट किया है। करण जौहर और एकता कपूर एक दूजे संग शादी करने की बात भी कह चुके हैं।

उन्होंने माना था कि वह दोनों एक दूजे के लिए बने हैं और एक दूजे के लिए सही है। वहीं एक बार अपने एक इटरव्यूं में करण ने एकता के लिए कहा था कि अगर एकता कपूर और मुझे कोई और नहीं मिलता तो हम दोनों शादी कर लेते। एक वक्त करण और एकता एक दूजे के अच्छे दोस्त थे। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत था लेकिन बाद में अचानक से दोनों की राहें जुदा हो गई। ऐसा क्यों हुआ इसके पीछे का कारण सामने निकलकर नहीं आ सका।

हाल ही में एकता करण के 50वें जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी में भी शामिल हुई थी। उल्लेखनीय है कि एकता कपूर और करण बिना शादी के ही माता-पिता बन चुके हैं। सेरोगेसी के जरिए करण पिता बने हैं। उनके 2 बच्चे हैं एक का नाम रुही जौहर और एक का नाम यश जौहर है। वहीं एकता कपूर भी बिन शादी के ही मां बन चुकी हैं। 47 वर्ष की हो चुकी एकता 43 वर्ष की उम्र में मां बनी थीं। एकता के बेटे का नाम रवि कपूर है। रवि का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था।

मनोरंजन