दोस्तों बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग से फिल्मो में अपना जादू दिखा चुकी है। उनके फैंस उनकी एक नज़र के लिए तरसते और और उनकी अदाओ को देखना पसंद करते है। श्रद्धा कपूर काफी समय से रोहन श्रेष्ठा के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन हालही में उनके फैंस के लिए एक दुखद खबर है। आज के इस वीडियो में आपको हम आपको रोहन और श्रद्धा के बारें में बताएँगे। जैसा की आप सब जानते है कि प्रसिद्ध एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रोहन श्रेष्ठा को पिछले 4 साल से डेट कर रही है और दोनों की डेटिंग को लेकर खूब चर्चा रहती थी।
सिर्फ इनकी डेटिंग ही नहीं बल्कि पिछले साल से दोनों की शादी की भी खूब चर्चा रहने लगी थी और वरुण धवन अपनी शादी के बाद श्रद्धा की शादी का भी हिंट दे चुके थे। वरुण धवन का कहना था कि अगली शादी रोहन और श्रद्धा की होने वाली है। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि दोनों अब साथ ही नहीं है। वरुण धवन का श्रद्धा की शादी का हिंट देने के बाद, श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर भी इसपर अपना रिएक्शन दे चुके है। श्रद्धा के पिता का कहना था कि रोहन उनके परिवार के मित्र है और वो उनके पिता को बहुत-बहुत सालो से जानते है।
रोहन उनके घर आते-जाते रहते है लेकिन अभी तक शादी की तो कोई बात नहीं हुई। लेकिन अगर श्रद्धा रोहन से शादी करना चाहेंगी तो उन्हें इसपर कोई भी परेशानी नहीं है और दोनों जब चाहे शादी कर सकते है। दोनों बड़े है, दोनों को किसी की आज्ञा की भी ज़रूरत नहीं है। इतना सब होने के बाद रोहन और श्रद्धा अब साथ नहीं है।
खबरों में बताया जा रहा है कि दोनों का जनवरी और फरवरी के महीने में ऑन और ऑफ रिलेशनशिप रहा। दोनों के बीच में काफी गलतफहमियां आ चुकी है जिसको लेकर दोनों अब साथ नहीं है। जनवरी और फरवरी दोनों महीनो में दोनों काफी दफा लड़ चुके है और इन्ही सब लड़ाइयों के बाद अब श्रद्धा ने अपना ये रिश्ता ख़तम कर दिया है।
आपको एक और बात बताते चले कि श्रद्धा कपूर ने इस साल अपना जन्मदिन भी अपने परिवार के साथ गोवा में मनाया था। इससे पहले उनको हर जन्मदिन पर रोहन को उनके साथ देखा जाता था। रोहन श्रद्धा के जन्मदिन पर इस साल भी फ्री थे लेकिन फिर भी वो श्रद्धा के जन्मदिन पर नज़र नहीं आये।