शाहिद कपूर की छोटी बहन है बेहद स्टाइलिश, खूबसूरती देख आलिया भट्ट हुई हैरान

शाहिद कपूर की छोटी बहन है बेहद स्टाइलिश, खूबसूरती देख आलिया भट्ट हुई हैरान

शाहिद कपूर बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता है। शाहिद कपूर ने हमेशा अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपने किरदार की छाप छोड़ी है। ‌ शाहिद कपूर की लोकप्रिय फिल्मों में कबीर सिंह, पद्मावत, शानदार, फिदा, जब भी मेट, इश्क विश्क, दिल बोले हडिप्पा, हैदर आदि शामिल है। शाहिद कपूर ने हमेशा से अपनी डेशिंग और हॉट पर्सनैलिटी से फीमेल फैंस को अपना दीवाना बनाया है।

शाहिद कपूर ने तो बॉलीवुड में अपनी बड़ी जगह बना ली है और अब शाहिद कपूर की बहन सना कपूर भी अपनी खूबसूरती के चलते बॉलीवुड में नाम कमा रही है। शाहिद कपूर की छोटी बहन और एक्ट्रेस सना कपूर भी अपनी खूबसूरती के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

सना कपूर ने अपने भाई शाहिद कपूर की फिल्म शानदार से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। सना कपूर इन दिनों भले ही बॉलीवुड में ना नजर आती हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अपने फैंस के साथ खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरों को शेयर करती रहती है।

सना कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इन तस्वीरों में सना कपूर कभी कैमरे के सामने क्यूट अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है तो वह कभी सेल्फी लेती हुई नजर आ रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट कर कहा “आपके चेहरे पर भी डिंपल है और आप आलिया भट्ट जैसी दिख रही हैं।”

एक सोशल मीडिया यूजर ने की तस्वीर पर कमेंट किया और कहा “आप इतनी खूबसूरत और प्यारी है।” सना कपूर सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी है। अपने माता पिता और भाई के फिल्मी दुनिया से लंबे समय से ताल्लुक होने के चलते सना कपूर ने भी एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया को अपने करियर के लिए चुना।

मनोरंजन