टेनिस से दुनियाभर में मशहूर सानिया मिर्जा अपने गज़ब के खेल के लिए तो दुनियाभर में मशहूर रही ही। लेकिन इसके साथ-साथ वो अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही। आप सोच रहे होंगे कि इसकी वजह एक पाकिस्तान लड़के से शादी करना होगा। ये वजह तो है ही, लेकिन इसके साथ एक वजह और थी जिससे सानिया चर्चा मे आ गई थी। दरअसल, शादी से पहले सानिया और बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के रिलेशन की चर्चा जोरों पर थी। एक बार तो उन्हें शाहिद के होटल रूम में भी देखा गया था। जिसके बाद दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गयी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। उसी वक्त शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में शाहिद को अपना गम भुलाने के लिए सानिया का कंधा मिल गया। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। इस दौरान शाहिद फिल्म ‘कमीने’ की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के सेट पर सानिया को कई बार स्पॉट किया गया था। जिसके बाद एक दिन बैंग्लोर के एक होटल रूम में वेटर ने दोनों को साथ देखा था। हालांकि, इस बीच जहां शाहिद का नाम बॉलीवुड की कई बड़ी हिरोइनों के साथ जुड़ने लगा। वहीं ये भी खबर आने लगी कि सानिया किसी तेलुगू स्टार के साथ रिलेशन में हैं। ऐसे में दोनों के रिश्ते के बीच खटास आ गई और दोनों अलग हो गए।
एक शो के दौरान भी सानिया से शाहिद को लेकर सवाल पूछा गया था। जिसमें उनके जवाब से कुछ हद तक ये ज़ाहिर होता है कि सानिया और शाहिद रिलेशन में थे। दरअसल, जब सानिया से पूछा गया कि क्या उन्हें अभी तक बॉलीवुड के किसी अभिनेता ने अप्रोच नही किया? जिस पर सानिया ने जवाब दिया कि उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। उसके बाद उनसे सवाल किया गया कि आपका नाम एक्टर शाहिद कपूर के साथ काफी चर्चा में रहा था। तो सानिया ने इस पर तुरंत जवाब दिया उन्हें याद नहीं, यह बहुत पहले की बात है। वो बहुत ट्रैवल किया करती थी इसलिए ऐसा नहीं हो सकता। जिसके बाद उनसे पूछा गया कि शाहिद, रणवीर और रणबीर में से आप किसके साथ शादी करना, हुकअप करना चाहेंगी? इस पर सानिया ने मुस्कुराते हुए कहा मैं रणवीर के साथ हुकअप, रणबीर के साथ शादी और शाहिद का काम तमाम करना चाहूंगी।
खैर, फिलहाल दोनों अपनी-अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए हैं और शादी करके खुश है। जहां एक तरफ शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली है। वहीं दूसरी तरफ सानिया ने भी पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाह कर लिया है।