बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उनका नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार था। फैंस भी उनकी खूबसूरती के इतने दीवाने थे कि उनकी एक झलक के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते थे।
लेकिन क्या आप को मालूम हैं की लाखों दिलों पर राज करने वाली संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) सलमान खान के प्यार में पागल थी और उनसे शादी भी करने वाली थी? लेकिन अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के जरिये उनकी जिंंदगी के इस कड़वे सच से आज आपको रूबरू करवाएंगे।
सलमान खान ने Sangeeta Bijlani को दिया धोखा: दरअसल सलमान खान और संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के प्यार का किस्सा 1986 में शुरू हुआ था। उन दिनों सलमान खान बहुत बड़े स्टार नहीं थे। लेकिन संगीता बिजलानी 1980 में ही मिस इंडिया बन कर देश का चर्चित चेहरा बन चुकी थी। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरूआत 1988 में फिल्म ‘कातिल’ से की थी। खबरों की मानें तो दोनों स्टार ने एक – दूसरे को 8 सालों तक डेट किया था। साल 1994 में सलमान और संगीता ने शादी का फैसला भी किया था।
सलमान ने इस एक्ट्रेस के लिए संगीता को दिया धोखा: खबरों की मानें तो साल 1994 में संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और सलमान खान ने शादी करने का फैसला भी लिया था। लेकिन इसी बीच संगीता को किसी जान पहचान के दोस्त से मालूम हुआ कि, सलमान खान सोमी अली को भी डेट कर रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर संगीता ने सलमान खान से अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म कर लिया। इस बारे में खुद संगीता बिजलानी ने अपने एक इंटरव्यू में भी बताया था।
सलमान खान ने करण जौहर को शो में स्वीकारा सच: इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान भी करण जौहर के शो कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उनकी शादी संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) से होते – होते रह गई थी। इसके अलावा सलमान खान की जिंदगी पर लिखा किताब बीइंग सलमान में भी इस बात का जिक्र किया गया हैं कि, उनकी संगीता बिजलानी से 27 मई 1994 को शादी होने वाली थी लेकिन संगीता बिजलानी को सलमान खान के धोखे के बारे में मालूम होते ही यह शादी टूट गई।
दोनों में हैं अच्छी दोस्ती: बहराल सलमान खान और संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) अच्छे दोस्त हैं। संगीता को सलमान खान के घर भी कई बार आते – जाते स्पॉट किया गया हैं। शादी टूटने का बाद काफी अरसे तक तो दोनों ने ही एक – दूसरे से बात नहीं की थी। लेकिन बीतते समय के साथ इनके बीच की नफरत और गुस्सा कम हो गया और दोनों ने अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाया। फिलहाल दोनों एक – दूसरे अच्छे दोस्त बन कर साथ निभा रहे हैं और दोनों अब भी कई बार साथ में नजर आ चुके हैं।