फिल्मी दुनिया में प्यार और ब्रेकअप की खबरें सुनना आम बात है। ऐसा ही प्यार एक समय प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के बीच पनपा था। जितनी तेजी से दोनों स्टार्स का प्यार परवान चढ़ा था उतनी ही तेजी से इस प्यार का द एंड भी हो गया। आखिर इन दोनों के ब्रेकअप की असल वजह क्या थी? आज तक क्लियर नहीं हो पाया है लेकिन खबरों की माने तो कहा जाता है कि प्रियंका ने इस रिश्ते में वफादारी नहीं निभाई।
कहा जाता है कि जब वह शाहिद के साथ रिलेशन में थी उस दौरान वह किसी और भी डेट कर रही थी। तो चलिए आज आपको उनके लव स्टोरी की शरुआत से लेकर ब्रेकअप तक की पूरी स्टोरी समझाते है।
कमीने फिल्म से शुरू हुआ था इश्क: कहा जाता है कि शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा फिल्म कमीने की वजह से एक दूसरे के करीब आये थे। यह फिल्म अगस्त 2009 को रिलीज हुई थी। शूटिंग के दैरान ही दोनों कलाकार एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों कलाकारों के डेट की खबरें सामने आने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स मेंं तो यहां तक कहा गया है कि दोनों ने एक प्राइवेट पार्टी में सगाई तक कर ली है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है।
जब प्रियंका के घर में टॉवल में नजर आए शाहिद: यह बात 25 जनवरी 2022 सुबह साढ़े सात बजे की है जब शाहिद कपूर रात की पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा को उनके घर पर छोड़ने के लिए आए। इसके बाद सुबह जब इनकमटैक्स अधिकारियों ने प्रियंका के घर का दरवाजा खटखटाया तो तौलिया लपेटे शाहिद कपूर बाहर निकले।
जब यह खबर वायरल हुई तो इसकी चर्चा पूरे बॉलीवुड में होने लगी हालांकि एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था कि उन्होंने शाहिद को आने घर पर कॉफी के लिए इनवाइट किया था। प्रियंका चाहे कुछ भी सफाई दें मगर इसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा जमकर होने लगी थी।
प्रियंका ने किसी और चलते शाहिद को किया इग्नोर: टॉवल कांड के बाद से शाहिद और प्रियंका के रिलेशन की चर्चा हर जगह होना शुरू हो गई, इसके बाद प्रियंका ने भी शहीद को इग्नोर करना शुरू कर दिया। प्रियंका बिजी शिड्यूल का बहाना बनाकर शाहिद को अनदेखा कर रही थी। उस वक़्त के समाचार पत्र के मुताबिक प्रियंका काम के कारण नहीं बल्कि किसी और शख्स के चलते शाहिद को इग्नोर कर रही थी।
कहा जाने लगा था कि प्रियंका ने उस वक़्त किसी और डेट को करने लगी थी, इसलिए शाहिद को इग्नोर कर रही थी। इस दौरान शाहिद भी प्रियंका पर नजर रख रहे थे। लेकिन अंत में थकहार कर शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली।
शाहिद ने प्रियंका पर कसा था तंज: ब्रेकअप के बाद शाहिद कारण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद कारण’ में पहुंचे थे, तो एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि एक बेहद फेमस सेलिब्रिटी ने उन्हें चीट किया था। उस वक़्त उनका इशारा प्रियंका चोपड़ा की तरफ ही था। यह बात सभी लोग जान चुके थे कि प्रियंका शाहिद के साथ रिलेशन में थी।
प्रियंका ने निक जोनस से कर ली शादी: कहा जाता है कि शाहिद कपूर को जब प्रियंका इग्नोर कर रही थी उस वक़्त वह रणबीर कपूर के साथ के साथ नजदीकियां बढ़ा रही थी। हालांकि रणवीर के साथ भी उनका रिश्ता टिका नहीं और अंत मे उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार निक जोनस से शादी कर ली।