Priyanka Chopra : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद विदेश से मुंबई आई हैं. मुंबई आने के बाद प्रियंका चोपड़ा का ऐसा लुक कैमरे में कैद हुआ कि फैंस उन्हें देखकर पागल हो रहे हैं. एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक बोल्ड ड्रेसेज पहने कैमरे के सामने कातिलाना पोज देती नजर आईं. खास बात ये है कि इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि प्रियंका का विदेशी लुक बोल रहा है. तस्वीरों में प्रियंका डीप नेक ब्रालेट पहने नजर आईं और कैमरे के सामने ऐसा जादू बिखेरा कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। देखिए प्रियंका चोपड़ा के नए लुक की तस्वीरें जिनमें वह ऑरेंज ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा को मुंबई के ताज लैंड्स इन होटल में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने लेदर ड्रेस पहनी हुई थी। उनके इस लुक को देखकर फैंस के लिए फोटो से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा है. प्रियंका चोपड़ा ने इस ऑरेंज लेदर ड्रेस को ब्रालेस पहना था। जो तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ऑरेंज ड्रेस के साथ उसी रंग का पर्स और बेली भी पहनी थी।
एक्ट्रेस की इस ड्रेस का नेक इतना गहरा है कि सबकुछ कैमरे में कैद हो रहा है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रियंका खुले बालों के साथ लाइट मेकअप में नजर आईं. प्रियंका चोपड़ा जैसे ही इस ड्रेस में होटल के बाहर नजर आईं, उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. वहीं एक्ट्रेस का लुक देख हर कोई हैरान भी रह गया. इससे पहले भी प्रियंका इसी कलर के पैंट और कोट के साथ ग्रे ब्रालेट पहने नजर आई थीं। इन तस्वीरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका एक साथ हॉटनेस और बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं।