बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को दुनियाभर में खूबसूरत जोडियों में शूमार हैं। इनकी जोडी को बेहद लाइक किया जाता है। हकीकत में ये दोनों बहुत ही खूबसूरत हैं। प्रियंका की बात करे तो उन्होंने अपनी अदाओं से लाखोंं को दीवाना बनाया हैं। वहीं बात करें निक जोनस की तो वो भी बहुत हैंडसम हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ये जोड़ा एक बच्ची के पैरैट्स बने और इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इसी वर्ष जनवरी में निक जोनस और प्रियंका चोपडा के घर खुशखबरी आई, सेरोगेसी के जरिए यह कपल माता-पिता बने और उन्होंने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। लेकिन निक जोनस की चाहत एक बच्चे तक सीमित नहीं रहने वाली है। निक ने एक साक्षात्कार में कहा था कि प्रियंका चोपड़ा उनके जीवन का एक बेहद ही खूबसूरत हिस्सा है और वह उनके साथ एक बड़ा परिवार बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक बेहद ही खूबसूरत यात्रा होने वाली है और मैं प्रियंका से ढेर सारे बच्चे चाहता हूं।
तो वहीं हालही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर उनका चेहरा अपने चाहने वालों के साथ साझा करेंगी. इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी बेटी प्रियंका ने अपनी बेटी का नाम मेरी मां मालती के नाम पर रखा. नामकरण समारोह के बारे में जानकारी देते हुए मधु चोपड़ा ने कहा कि हमारे यहां एक परंपरा है कि दादा जी बच्चे के कान में ज्ञान के कुछ शब्द फुसफुसआते हैं और यह परंपरा निक जोनस के पिता ने भी निभाई है।
गौरतलब हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक दूजे के हुए थे. इन दोनों ने शादी की थी। अगर निक जोनस की आज भी सोशल मीडिया वॉल को देखें तो पाएंगे कि अब तक निक की प्रियंका के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है। इन दोनों ने भारत के राजस्थान में स्थित उमेद भवन में हिन्दू रीति रिवाज और क्रिस्चियन रिवाज से शादी रचाई थी। इतना ही नहीं इनकी शादी की खुब चर्चाएं हुई थी, इसलिए दुनियाभर के मीडिया ने इन्हें कवर किया था।