कार में दूसरे एक्टर के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ाई शादी शुदा प्रियंका, Video देख पति निक का हुआ बुरा हाल

कार में दूसरे एक्टर के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ाई शादी शुदा प्रियंका, Video देख पति निक का हुआ बुरा हाल

बॉलीवुड फिल्मों में अपने हुनर का परिचय देने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजा रही हैं। प्रियंका इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कलाकार रही हैं और अब वो ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। देसी गर्ल आज जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। आज प्रियंका के पास सबकुछ है। एक सफल करियर, निक जोनस जैसे पति और साथ ही अब वो एक प्यारी सी बेटी की मां भी बन चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा इसी साल सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रियंका अपने करियर और परिवार पर पूरा ध्यान दे रही हैं और साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक बेहद बोल्ड वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को हैरान कर रहा है।

प्रियंका का पुराना वीडियो हुआ वायरल: बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें प्रियंका एक शख्स के साथ कार में इंटीमेट होती दिख रही हैं। इसके अलावा बाथरुम में भी वो उस शख्स के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। अब इससे पहले आप इन बातों का कोई और मतलब निकालें आपको बता दें कि ये उनके शो क्वांटिको का सीन है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में बेहद बोल्ड सीन दिए थे। उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके बोल्डनेस की भी तारीफ हुई थी। प्रियंका इस शो में ऐसे अवतार में नजर आईं थीं कि विदेशी हीरोइनों की भी उन्होंने छुट्टि कर दी थी। ये शो जबरदस्त हिट रहा था और इसके जरिए ही प्रियंका ने विदेशी फिल्म जगत में अपने पैर जमाए थे।

इन फिल्मों में नजर आएंगी देसी गर्ल: हालांकि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका अपने को-एक्टर के साथ बोल्ड सीन करती नजर ईं हों। इससे पहले बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में प्रियंका का बेहद बोल्ड और बिंदास अंदाज देखने को मिला था। अब उनकी पुराने शो के ऐसे ही कई वीडियो क्लिप्स फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपनी फिल्म एंडिंग थिंग्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वो एक्शन कॉमेडी काउबॉय निंजा वाइकिंग, रॉम कॉम टेक्स्ट फॉर यू जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। बहुत जल्द ही वो इन फिल्मों की शूटिंग भी शुरू करेंगी। इतना ही नहीं प्रियंका भले ही हॉलीवुड में नजर आने लगीं हो लेकिन बॉलीवुड का साथ उन्होंने छोड़ा नहीं है। इन फिल्मों के साथ साथ वो जी ले जरा फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

जी ले जरा फिल्म में प्रियंका आलिया भट्ट और कटरीना कैफ संग नजर आएंगी। ये फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की सेकेंड पार्ट बताई जा रही है। हालांकि इस फिल्म के निर्देशन से लेकर सेट तक किसी भी तरह की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसके अलावा प्रियंका निक के साथ भी क्वालिटी समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर वो कई तस्वीरें पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।

मनोरंजन