बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। वहीं उन्होंने कई बड़े और दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है।
बता दें कि आलिया भट्ट आए दिन सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आलिया कभी अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं तो कभी अपनी लव लाइफ के चलते।
लेकिन इस बार उनके चर्चा में रहने के पीछे का कारण एक तस्वीर है। एक्ट्रेस अपनी इस तस्वीर में मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के साथ नज़र आ रही हैं। फैंस उनकी इस तस्वीर के चलते करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं।
आपको बता दें कि करण जौहर भारत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के मालिक हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।। जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। बता दें कि करण जौहर सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।
जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इसके साथ ही करण जौहर ने आलिया के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है।
अगर बात करें वायरल तस्वीर की तो हाल ही में करण जौहर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें करण-आलिया के बेहद नज़दीक दिख रहे हैं। तस्वीर देखकर ऐसा लगता है मानो दोनों एक-दूसरे को किस करने जा रहे हैं। वहीं फैंस ने तो ये तस्वीर देखकर कमेंट किया कि दोनों गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड लग रहे हैं।
इसके साथ ही करण जौहर ने अपनी स्टोरी पर आलिया की तस्वीर शेयर कर लिखा था कि वो उनके दिल के करीब हैं। साथ ही उनके लिए ‘डार्लिंग’ और ‘आई लव यू जैसे शब्दों का भी यूज़ किया। जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि करण ने ऐसा इसलिए बोला था, क्योंकि आलिया की नई फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली। जिसका पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने ऐसा लिखा था।
खैर, अब बढ़ें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘आरआरआर’ में नज़र आएंगी। एक्ट्रेस की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ साल 2023 में रिलीज़ होगी। वहीं उनकी बाकी दोनों फिल्में इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो जाएंगी। फैंस को उनकी इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।