बॉलीवुड में दो कपूर खानदान ऐसे हैं जिनके लगभग सभी मेंबर फिल्मों में हैं और अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस इंडस्ट्री की दोनों कपूर सिस्टर्स भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। इनमें से एक हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जो बोनी और श्रीदेवी की बेटियां हैं। जान्हवी कपूर जहां कई साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं तो वहीं खुशी भी बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा खुशी और जान्हवी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं।
दोनों बहनों में खूब सारा प्यार है और जबरदस्त बॉन्डिंग है। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो जाते हैं। अब हाल ही में खुशी कपूर को लेकर एक ऐसी बात सामने आई है जिसे सुनकर जान्हवी कपूर के फैंस को झटका लग सकता है। आपको बताते हैं खुशी कपूर को लेकर ये खास बात।
अक्षत को डेट करने की उड़ रही अफवाह: दरअसल खबरों की मानें तो जान्हवी कपूर अपने करीबी दोस्त अक्षत रंजन को डेट कर रहीं थीं। दोनों को कई बार साथ मे स्पॉट किया गया। अक्षत और जान्हवी को अक्सर मूवी स्क्रीनिंग, डिनर डेट, फैमिली फंक्शन में साथ नजर आते थे। इसके बाद ऐसी खबरें आईं की दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों की बहुत शानदार बॉन्डिंग है।
हालांकि अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि खुशी कपूर अक्षत राजन को डेट कर रहीं हैं। खबरों की मानें तो खुशी अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर के एक्स को डेट कर रहीं हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी। इस पोस्ट में वो ग्रे क्रॉप टॉप और मैंचिंग जॉगर्स में नजर आ रहीं थीं। उन्होंने बालों का हॉफ पोनीटेल बांधा हुआ था। इस लुक में खुशी काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रहीं थीं।
यूजर्स कर रहे कमेंट: यूजर्स ने खुशी की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटाया था। लोगों ने उनकी तस्वीर पर ढेर सारे कमेंट्स किए थे। हालांकि जिस कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया वो अक्षत रंजन का था। अक्षत ने खुशी की तस्वीर के कमेंट में LY लिखा था। अब यूजर्स का मानना है कि इसका मतलब लव यू से है। ऐसे में कहा जा रहा है कि खुशी और अक्षत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अब इन बातों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- अब इनका अफेयर शुरु हो गया। एक ने लिखा- कोई नहीं मिला तो बड़ी बहन के एक्स को ही पटा लिया। एक ने लिखा- अपनी ही बहन से धोखा। एक अन्य .यूजर ने लिखा- इन बॉलीवुड वालों का कुछ समझ नहीं आता। वहीं कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जिन्होंने खुशी और अक्षत पर खूब प्यार लुटाया।
अब खुशी वाकई अक्षत को डेट कर रहीं है या नहीं इसका जवाब वो दे सकती हैं। फिलहाल उन्होंने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी बहुत जल्द फिल्म द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वो इंड़स्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। खुशी के साथ इस फिल्म में सुहाना खान और अगस्त्या नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं।