मक्खन की तरह फैट को पिघलाना है तो जरूर करें इस चीज का सेवन, साथ ही कई बीमारियां होंगी दूर

मक्खन की तरह फैट को पिघलाना है तो जरूर करें इस चीज का सेवन, साथ ही कई बीमारियां होंगी दूर

आम तौर पर आपने अब तक लाल बादाम खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी कच्चे बादाम के बारे में सुना है। अगर नहीं तो मैं आपको बता दूं कि कच्चे बादाम बादाम का अंकुरित रूप होते हैं। अगर आप सफेद कच्चे बादाम का सेवन करते हैं तो यह स्वाद में कड़वा होता है लेकिन इसकी कड़वाहट किसी औषधि से कम नहीं होती है। डाइट एक्सपर्ट रंजना सिंह के मुताबिक सफेद बादाम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं।

रंजना सिंह के मुताबिक, सफेद कच्चे बादाम में एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन होता है। जो हमारे मस्तिष्क और तंत्रिका कोशिकाओं को उचित पोषण प्रदान करने का काम करता है। इसके साथ ही सफेद बादाम का सेवन वजन कम करने और पाचन
तंत्र को मजबूत करने का भी काम कर सकता है।

दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने के लिए: डॉ. रंजना सिंह की माने तो कच्चे बादाम दांतों और मसूड़ों के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। दरअसल इसमें फास्फोरस होता है। जो हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है।

हृदय रोग को दूर करता है: दरअसल कच्चे बादाम हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की शक्ति को बढ़ाते हैं और विटामिन ई के साथ मिलकर शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। कच्चे बादाम शरीर में मौजूद रक्त कोशिकाओं की दीवार को किसी भी तरह के नुकसान से बचा सकते हैं।

पाचन शक्ति रहती है मजबूत: रंजना सिंह के अनुसार नियमित रूप से कच्चे बादाम खाने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। यह शरीर में मौजूद पीएच लेवल को मजबूत करने का काम करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन गैस्ट्रिक प्रॉब्लम को दूर करने का काम करता है।

वजन घटाने में मदद करता है: सफेद कच्चे बादाम में हेल्दी फैट पाया जाता है। जो वजन कम करने का काम करता है। इसमें एक दुर्लभ प्रकार की कैलोरी होती है, जो वजन कम करने का काम करती है। इससे व्यक्ति फिट हो सकता है।

कैसे करें सेवन: रंजना सिंह का कहना है कि इस बादाम का स्वाद कड़वा होता है इसलिए आप इसे नमक के साथ खा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि नमक के साथ इसका सेवन करने से इसका कड़वापन कम हो जाता है।

घरेलू नुस्खे