शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) होना आजकल आम सी बात हो गई है, वहीं महिलाओं को प्रेगनेंसी (Pregnancy) के बाद स्ट्रेच मेर्कस के साथ-साथ कई शारीरिक और मानसिक परेशानी से गुजरना ही पड़ता है। स्ट्रेच मार्क्स त्वचा (Skin Problems) पर लाल या सफेद निशान और धारियां पड़ जाने को कहते हैं, प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के पेट, कमर, जांघ और कूल्हों पर ऐसे निशान दिखने लगते हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स में दर्द, सूजन या जलन जैसी कोई समस्याएं नहीं होती है, लेकिन यह त्वचा पर भद्दा सा लगता है इसलिए महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स से तकलीफ होती है।
जानिए क्या होते हैं स्ट्रेच मार्क्स? जब बॉडी में अचानक से कोई बदलाव होता है तो कोलेजन और इलास्टिन के टूटने का कारण बनता है जो स्ट्रेच मार्क के रूप में दिखाई देने लगता है। इंसान अपने शरीर में जगह-जगह पर पतले निशान और धारियां देख सकता है, स्ट्रेच मार्क्स के पीछे कई हार्मोनल गड़बड़ियां भी काम करती हैं। अगर आपके परिवार में लोगों को स्ट्रेच मार्क्स होते रहे हैं तो इस बात की संभावना भी बढ़ जाती है कि आप भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या का सामना कर सकते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए उपाय: एक चम्मच नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर शरीर के स्ट्रेच मार्क वाले हिस्से पर लगाएं। हल्के हाथों से स्कर्ब करें और इसे लगाकर छोड़ दें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद साफ कर लें। इस प्रोसेस को आपको हफ्ते में 3 से 4 बार दोहराना है और आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींबू और बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग तत्व होते हैं, जो त्वचा की लालिमा को कम करते हैं।
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए असली चंदन की लकड़ी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें हल्दी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाकर सूखने दें। जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे धो लें। इस पेस्ट को नियम से इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर हो जाती है। स्ट्रेच मार्क्स पर तेल से मालिश करने से काफी आराम मिलता है, क्योंकि तेल की वजह से स्किन को नमी और पोषण मिलता है। मालिश के लिए आप नारियल के तेल, बादाम के तेल को मिलाकर या फिर जैतून के तेल की रोजाना कम से कम दो बार मसाज कर सकते हैं, यह मालिश स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करेगी। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, एलोवेरा जेलकी मसाज से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगते हैं।