भाई अर्जुन कपूर ने खोली जाह्नवी कपूर की पोल, कह दी ऐसी बात जो नहीं बतानी थी

भाई अर्जुन कपूर ने खोली जाह्नवी कपूर की पोल, कह दी ऐसी बात जो नहीं बतानी थी

मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भले ही ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई न कोई बेहतरीन पोस्ट करती ही रहती हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन भी देते हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स खुशी को वेस्टर्न लुक से ज्यादा ट्रेडिशनल लुक में पसंद करते हैं। वह अक्सर एथनिक वियर में तस्वीरें पोस्ट करती हैं और फैंस का प्यार लूट ले जाती हैं। बीते दिन 5 नवंबर 2021 को उन्होंने अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट किया है, जिसे फैन्स का काफी प्यार मिल रहा है।

‘भूत पुलिस’ फेम ऐक्टर अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को विश करते हुए जान्हवी कपूर की खिंचीई भी की है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘जन्मदिन मुबारक हो @Khushi05k !!! @Janhvikapoor ने आपके इस जन्मदिन की तस्वीर को डूब कर खराब कर दिया ।।। मुझे उम्मीद है कि इस साल वह इस फियास्को फोटोशूट के लिए आपके कपड़े चुराना बंद कर देगी’। पोस्ट में उनकी बहन अंशुला कपूर और शनाया कपूर भी मौजूद हैं।

अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर महीप, शनाया और कई अन्य लोगों ने भी कमेंट किया है। फैंस ने कमेंट सेक्शन को शुभकामनाओं से भर दिया है। वहीं खुशी कपूर ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया कि “हाहाहाहा मैं भी सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं”। जबकि अभी तक जान्हवी कपूर ने अपने भाई की इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहां फोटो में अर्जुन, खुशी, अंशुला और शनाया स्माइल करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, जान्हवी मुंह बनाते हुए कैमरे के सामने देख रही हैं।

अगर बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो, हाल ही में अर्जुन कपूर ‘भूत पुलिस’ में दिखे थे।’भूत पुलिस’ में अर्जुन कपूर ने फेमस ऐक्टर सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस फिल्म में हॉरर कॉमेडी देखने को मिली थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब अर्जुन कपूर अपकमिंग मूवी ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिखने वाले हैं। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जुलाई 2022 में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी होंगे। जिसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया है।

मनोरंजन