मलाइका अरोरा के साथ मौज ले रहे अर्जुन कपूर, देखें खुद अरबाज-मलाइका की शादी में कैसे दिखते थे अर्जुन?

मलाइका अरोरा के साथ मौज ले रहे अर्जुन कपूर, देखें खुद अरबाज-मलाइका की शादी में कैसे दिखते थे अर्जुन?

बॉलीवुड में कई ऐसे कपल है जिनको एक समय पर लोग उनकी उनके रिश्ते की मिसाल देते थे तो बाद में उनके अलग होने की खबर सुनते थे। एक समय ऐसा ही था जब बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के परफेक्ट कपल माने जाते थे।

अक्सर लोग उनके रिश्ते की मिसाल देते थे। लेकिन फिर अचानक दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। और दोनो का तलाक हो गया। अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सन 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे।

सन 2002 में शादी के 4 साल बाद ही दोनों को एक बेटा हुआ। और शादी के कुछ वर्षों बाद तक दोनों के बीच सब अच्छा चलता रहा। परंतु कुछ समय बाद ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी। और बढ़ते झगड़े को मद्देनजर रखते हुए दोनों ने सन 2017 में एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी के वक्त अर्जुन कपूर बहुत ही छोटे थे।

दोनो ने खुद से छोटी उम्र को किया डेट: तलाक के अगले 5 वर्षों तक भी दोनों ने दूसरी शादी नहीं की। परंतु फिलहाल दोनों ही अपने अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। जहां एक तरफ अरबाज खान खुद से 22 साल की छोटी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा भी खुद से 12 साल छोटे बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर तब की है जब अर्जुन 10 या 11 वर्ष के होंगे। तस्वीर में अर्जुन ने अपने हाथ में ड्रिंक ली हुई है। और यह तस्वीर लगभग उन्हीं वर्षों की है जब मलाइका और अरबाज ने शादी की थी।

मनोरंजन