भारतीय सिनेमा के मेगास्टार कहे जाने वाले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने फिल्म निर्माता के रुप में काफी नाम कमाया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है। अब हाल ही में ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं जिसमें वो मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर संग नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी याद किया।
दरअसल हाल ही में रजनीकांत को तमिलनाडु के सबसे ज्यादा टैक्स देने के लिए उन्हें सम्मान पत्र दिया गया है। इस सम्मान को उनकी बेटी ऐश्वर्या ने स्वीकार किया। किसी वजह से एक्टर प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पाए ऐसे में ऐश्वर्या ने उनको मिला ये सम्मान ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माता बोनी कपूर संग तस्वीरें भी शेयर कीं।
Proud daughter of a high and prompt tax payer ???
Many thanks to the #incometaxdepartment of Tamilnadu and Puducherry for honouring appa on #incometaxday2022 #onbehalfofmyfather pic.twitter.com/x4timxMDtd— Aishwarya Rajinikanth (@ash_rajinikanth) July 24, 2022
बोनी कपूर संग शेयर की तस्वीरें: बोनी कपूर संग तस्वीरें शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- आज की शाम आपके साथ कॉफी पीने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं बोनी कपूर अंकल, पुराने दिनों को याद कर रही हूं पापी, अक्का और उन कामों को याद। अब फैंस को ऐश्वर्या और बोनी कपूर की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। साथ ही इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच मौजूद ना हों लेकिन जो भी उनसे मिला है उन्हें याद करता है। जब श्रीदेवी के अचानक से दुनिया को अलविदा कहने की खबरें सामने आईं थीं तो फैंस हैरान रह गए थे। अब हाल ही में जब ऐश्वर्या की मुलाकात बोनी कपूर से हुई तो उन्होंने उनसे खूब बातें कीं और श्रीदेवी को भी याद किया।
इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन से अपने पिता के लिए सम्मान पत्र लेते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- सबसे ज्यादा टैक्स और रेगुलर टैक्स भरने वाली की प्राउड बेची। इनकम टैक्स डे 2022 पर अप्पा को सम्मान देने के लिए तमिलनाडु और पद्दुचैरी के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का बहुत बहुत धन्यवाद। बता दें कि हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार को भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने के लिए सम्मान पत्र दिया गया है।
Was a delight catching up this evening over coffee with you dear @BoneyKapoor uncle ..reminiscing old times,remembering pappi akka n discussing interesting work ! pic.twitter.com/GzIly2220w
— Aishwarya Rajinikanth (@ash_rajinikanth) July 24, 2022
रजनीकांत को मिले सम्मान पत्र को लेने पहुंची ऐश्वर्या: बता दें कि ऐश्वर्या ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर की सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। हर किसी ने सुपरस्टार रजनीकांत को बधाई दी। ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स रुक ही नहीं रहे। निर्माता की बात करें तो वो मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं। ऐश्वर्या की शादी एक्टर धनुष से हुई थी। उनके दो बेटे हैं यात्रा और लिंगा। हालांकि शादी के कई सालों बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
कुछ समय पहले ऐश्वर्या ने अपने तमिल गाने पायनी के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। इस गाने को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। वहीं अब दक्षिण सिनेमा के बाद ऐश्वर्या बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म ओ साथी चल जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ ही वो बॉलीवुड में निर्देशिका के रुप में कदम रखेंगी।