रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने कई दशकों तक अपने फैंस के दिलों पर राज किया है। रेखा की उम्र 67 साल की हो चुकी है परंतु इस उम्र में भी वह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। रेखा ने अपने जीवन में नाम और शोहरत बहुत कमाया है। यह सदाबहार अदाकारा हैं, जो करियर के शुरुआत से आज तक उतनी ही खूबसूरत हैं। रेखा दिखने में जितनी खूबसूरत है उतनी ही खूबसूरती के साथ उन्होंने फिल्मों में काम किया है। रेखा अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर कम समय में अच्छी खासी पहचान बनाने में सफल रहीं हैं।
भले ही रेखा आजकल फिल्मों से दूर हैं परंतु मौजूदा समय में भी अभिनेत्री के चाहने वालों की दुनिया भर में कोई कमी नहीं है। आज भी रेखा लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हमेशा से ही अभिनेत्री अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसके अलावा यह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियां बटोरी हैं। भले ही रेखा का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है परंतु आज भी रेखा अकेली हैं।
आज भी रेखा खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आज भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। इतना ही नहीं बल्कि फैंस हमेशा से ही अभिनेत्री रेखा के परिवार और उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए बड़े उत्सुक रहते हैं। शायद ही किसी को पता होगा कि रेखा अकेली नहीं है बल्कि उनकी छह बहने भी हैं। जी हां, रेखा के पिता जी जेमिनी गणेशन ने तीन शादियां की थीं। रेखा की एक सगी बहन है और 5 सौतेली बहने हैं। रेखा की सभी बहनें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रेखा की बहने कहां हैं? और क्या करती हैं? इसके बारे में जानकारी देंगे।
रेवती स्वामीनाथन: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री की सबसे बड़ी बहन रेवती स्वामीनाथन हैं, जो एक डॉक्टर हैं। रेवती स्वामीनाथन अमेरिका में एक जानी-मानी डॉक्टर हैं। रेवती लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
कमला सेल्वराज: रेखा की दूसरी बहन का नाम कमला सेल्वराज है, यह भी डॉक्टर हैं। कमला सेल्वराज चेन्नई में एक अस्पताल चला रही हैं। उनकी गिनती चेन्नई के नामी-गिरामी डॉक्टरों में की जाती है।
नारायणी गणेश: अभिनेत्री रेखा की तीसरी बहन का नाम नारायणी गणेश है। दो बहनों के डॉक्टर बनने और एक के अभिनेत्री बनने के बाद रेखा की तीसरी बहन नारायणी गणेश पेशे से पत्रकार हैं और वह बड़े मीडिया हाउस में कार्य करती हैं।
विजया चामुंडेश्वरी: अगर हम अभिनेत्री रेखा की और बहनों के बारे में बात करें तो उनकी एक और बहन है जिसका नाम विजया चामुंडेश्वरी है। विजया चामुंडेश्वरी ने मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है। वह पेशे से फिजियोथैरेपिस्ट हैं। अभिनेत्री रेखा की ज्यादातर बहनों ने मेडिकल लाइन में अपना हाथ आजमाया है और आज वह अपनी सफल जिंदगी व्यतीत कर रही हैं।
राधा: रेखा की बहन राधा अभिनेत्री रह चुकी हैं। यह उनकी सभी बहन हैं। राधा ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। राधा ने मॉडल उस्मान शहीद से शादी की है और शादी के बाद वह अमेरिका में सेटल हो गई हैं।
जया श्रीधर: अभिनेत्री रेखा की सबसे छोटी बहन का नाम जया श्रीधर है। जया श्रीधर हेल्थ एडवाइजर के तौर पर कार्य कर रही हैं। जया श्रीधर से रेखा की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।