आमिर खान की बेटी का छलका दर्द, कहा-14 साल की उम्र में मेरे साथ…

आमिर खान की बेटी का छलका दर्द, कहा-14 साल की उम्र में मेरे साथ…

आमिर खान आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार हैं. आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इंटरनेट पर सक्रिय नहीं रहते है। वही उनकी बेटी इरा खान इंटरनेट पर बहुत एक्टिव रहती हैं। इरा खान अक्सर अपने डिप्रेशन के बारे में भी इंटरनेट पर पोस्ट करती रहती हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान लंबे समय से गहरे अवसाद में है।

जिसके लिए उन्होंने कई डॉक्टर्स से अपना इलाज करवाया है।वह कभी भी अपने डिप्रेशन के बारे में बात करने से नहीं हिचकीचाती हैं। वे अक्सर डिप्रेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंटरनेट पोस्ट शेयर करती है। उन्होंने मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं। वही हाल ही में उन्होंने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए इंटरनेट अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

वीडियो में उन्होंने बताया है कि उनके पैरंट्स ने उन्हें अवसाद से निकलने के लिए क्या सलाह दी है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। अपने डिप्रेशन से जुड़े वीडियो में इरा खान ने बताया है कि, वे खुद को डिप्रेशन से निकालने के लिए बहुत बिजी रखती थी। वे एक के बाद एक चीज करती रहती थी। उनके पास खुद के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचता था। लेकिन जब उनके माता-पिता को उनके अवसाद के बारे में पता चला तो उन्होंने बहुत उलट सलाह दी।

इरा के पैरंट्स ने उन्हें कहा कि उन्हें ज्यादा बिजी नहीं रहना चाहिए। उनके पैरंट्स के अनुसार इस दौरान खुद को वक्त देना बेहद आवश्यक है। इसलिए धीरे-धीरे काम करना चाहिए और एक के बाद एक काम करने से बचना चाहिए। इरा खान ने कहा कि, हर व्यक्ति के अपनी सोच के अनुसार डिप्रेशन को लेकर अलग-अलग विचार रहते हैं।

हर कोई अपने अनुसार ही दूसरे को सलाह दे पाता है। उन्होंने आगे बताया कि, कई डॉक्टर्स ने उन्हें खुद को बिजी रखने और व्यायाम करने की सलाह दी थी। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें समझ आया है कि ज्यादा बिजी रहना भी सही नहीं है। इरा खान ने अपने वीडियो में आगे बताया कि, उन्हें नहीं लगता कि वह अब बहुत ज्यादा नेगेटिव या दुखी हैं। वे धीरे-धीरे चीजों को समझकर उनसे बाहर आ रही है।

इरा खान ने इससे पहले बचपन में अपने साथ हुए हादसे को लेकर भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने बताया था कि, जब वे केवल 14 वर्ष की थी तब उनका एक पहचान के ही व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने आगे बताया कि उस समय वे नहीं जानती थी कि उनके साथ क्या हो रहा है। या वे व्यक्ति जानता है कि वे क्या कर रहा है। उन्होंने बताया कि सारी बातें समझने में उन्हें 1 वर्ष लग गया था। जैसे ही उन्हें समझ आया उन्होंने तुरंत अपने पेरेंट्स को ई-मेल किया। इसके बाद उनके माता-पिता ने उन्हें उस सिचुएशन से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि, अब उन्हें उन सभी बातों का इतना बुरा नहीं लगता क्योंकि अब वे उससे बाहर आ चुकी है। लेकिन कभी-कभी उन्हें खुद पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है कि उन्होंने अपने साथ ऐसा कैसे होने दिया। वे कुछ क्यों नहीं समझ पाई। आपको बता दें कि आमिर खान ने बॉलीवुड को कई मूवीज दी हैं, लेकिन वे मूवीज के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं.

मनोरंजन